विधायक भईयालाल बोले वित्तमंत्री पर भरोसा…..एक महिने में बैकुंठपुर सडक चौडीकरण की मिलेगी स्वीकृति
तीन दशको से चौडीकरण की जिलाव्यापी मांग पर शहर के एक दर्जन व्यापारियो का रसूख भारी
कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने कोरिया जिले का विकास छोड विभाजन का दिया था तोहफा
बैकुंठपुर ।
बैकुंठपुर के विधायक भईयालाल राजवाडे ने प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से भेंट कर बैकुंठपुर शहर की सड़क चौड़ीकरण और सुदरीकरण व मजबूतीकरण का आग्रह किया। श्री राजवाडे ने राजधानी रायपुर में वित्तमंत्री के निवास पर बैकुंठपुर की बहुप्रतीक्षित मांग रोड चौड़ीकरण का फाइल के सबंध में जानकारी लिया।

उन्होने बताया कि वित्तमंत्री ने बताया कि वित्त विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए पहुंच चुका हैं एवं बैकुंठपुर विधायक श्री राजवाडे को श्री चौधरी ने अवगत कराया कि एक महीने के अंदर स्वीकृति प्रदान हो जायेगा। विधायक श्री राजवाडे ने क्षेत्र वासियों की ओर से नालंदा परिसर के तर्ज पर बनने वाले सेंट्रल लाइब्रेरी की स्वीकृति, धनुहर नाले व झुमका नाले में पुल की स्वीकृति देने के लिए वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया।

14 कि.मी. चौडीकरण में इनका विरोध
गौरतलब हैं कि खरवत चौक से जमगहना बाईपास तक तक 14 किमी चौड़ीकरण का होना है। जिला मुख्यालय की यह सड़क लगातार अतिक्रमण के कारण संकरी गली में तब्दील हो गया हैं। शहर के मात्र एक दर्जन व्यापारियों के कारण जिले वासियो को जाम की परेशानी से जूझने को विवश कर रखा है।
05 कि.मी. जाम ने बिगाडी शहर की दशा
कुछ लोगों की मनमानी के कारण शहर के अलावा बाहरी लोगों को भी जाम में फंस कर परेशानी का सामना करना पड़ता है। नये बस स्टैंड से घड़ी चौक, फव्वारा चौक से ओडगीनाका तक घंटो जाम लगता है। यही नहीं कई बार तो आवश्यक स्वास्थ्य सेवा का काम भी प्रभावित होता है।
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्तीकरण की जरुरत
जिला मुख्यालय में अन्य शहरों के लोग भी आते हैं, ऐसे में जाम लगने से वे लोग भी परेशान होते हैं। शहर में यातायात विभाग के स्वस्थ्य संचालन नही होने के कारण पूरा शहर जाम का शिकार है। कुछ लोगो की दबंगई और बालक बुद्धि ने पूरा शहर से निबटने जिला प्रशासन को जरूरी कदम उठाना पड़ेगा। सड़क चौड़ीकरण क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है।

+ There are no comments
Add yours