जिले के 107 टीबी मरीजो को दी जा रही नियमित दवा एवं पोषण आहार – डॉ प्रशांत सिंह

Estimated read time 1 min read

जिला पंचायत सभापति ने टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र बनकर पाच टीबी मरीजों को लिया गोद

बैकुंठपुर।

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों के पोषण आहार के सहयोग हेतु की जा रही अपील रंग ला रही है। जनप्रतिनिधि भी सामने आकर बन रहे निक्षय मित्र कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के पोषण हेतु प्रोटीन युक्त पोषण आहार हेतु निक्षय मित्र बनकर सहयोग देने हेतु अपील की गई है। जिसमें शनिवार को धरती आबा जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम ग्राम पंचायत अकलासरई में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सभापति संचार संकर्म सुरेश सिंह द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर सोनहत विकासखंड के 5 टीबी मरीजों को गोद लेकर अपने जिला पंचायत मानदेय से पोषण आहार प्रदाय किया गया।

पोषण आहार के मदद से एवं नियमित दवा सेवन से टीबी की बीमारी जल्दी ठीक होगी, जिला पंचायत सदस्य के द्वारा उक्त 05 मरीजों को 06 माह तक प्रोटीन युक्त पोषण आहार प्रदाय किया जायेगा। जिला पंचायत के सभापति सुरेश सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण हेतु सहयोग प्रदान के सकते हैं, जिला पंचायत सभापति सुरेश सिंह ने कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया डॉ आशुतोष चतुर्वेदी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा इस अभियान के बारे में बताया जिसके कारण मैं अपने क्षेत्र के लोगों का सेवा कर पा रहा हूं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह ने बताया अभी जिले में 107 मरीज टीबी का नियमित दवा ले रहे हैं, सामान्य टीबी की दवा 06 माह तक चलती है। जिस कारण उन्हें पोषण आहार की आवश्यकता अधिक होती है कोई भी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि निक्षय मित्र बनकर कम से कम 01 मरीज को सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर, विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, जनपद सदस्य कमल कांत, नवरतन पांडेय, ग्राम पंचायत अकलासरई के सरपंच पंच, ग्राम के गणमान्य नागरिक व विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours