वार्ड की गंभीर समस्याओं को लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपा- तीरथ राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

गत दिवस नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 20 के गंभीर समस्याओं को लेकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े ने कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौपकर वार्ड की समस्याओं के संबंध मे ध्यान आकर्षित कराया था, तत्पश्चात् नगर पालिका द्वारा भोला ठाकुर घर के पास पुल निर्माण, तालाब तक सीसी सड़क निर्माण, तालाब मे घाट निर्माण एवं स्ट्रीट लाईट के लिए निरीक्षण कराया गया है।

जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े ने बताया कि, जूनापारा ग्राम पंचायत से नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर मे विगत 2010 से शामिल हुआ, किन्तु आज विकास कार्यों से पिछड़ा है। श्री राजवाड़े ने बताया कि, कलेक्टर द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। आगामी दिनों मे उक्त सभी निर्माण कार्य जल्द होगा। सुन्दर वार्ड बनाने मे हम सभी का प्रयास जारी रहेंगा। यह प्रयास न केवल वार्ड को सुंदर बनाने, बल्कि वार्डवासियों के लिए भी सुविधाजनक होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours