मुसलाधार बारिश में अनियत्रिंत बाईक ट्रक से टकराया……तीनो सवारो की मौके पर ही मौत
बाईक में दो युवक एवं नाबालिक युवती थे सवार….युवती घर से दोस्त का जन्मदिन मनाने बता कर निकली
युवती के परिजनो को उसके फोन पर पुलिस ने दी जानकारी जबकि युवको के परिजनो का सुबह 03 बजे चल सका पता
बैकुंठपुर।


कोरिया जिले के चरचा थाना अंर्तगत खरवत बाईपास पर गुरुवार देर रात में सड़क हादसे के दौरान बाइक हादसे से तीन लोगो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतको को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में लाया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बीती रात 11 से 11.30 बजे के आसपास खरवत चौक के समीप बाईपास पर चरचा की तरफ से बाइक पर तीनो आनी की ओर जा रहे थे। इस दौरान बेहद तेज बारिश के समय अनियत्रित होकर बाईक ट्रक के पीछे जा टकराया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। सूचना पर पुलिस ने तीनो को जिला अस्पताल में लाया।

चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि तीनो मृतको में एक नाबालिक मृतिका छोटे आनी की रहने वाली थी जिसकी उम्र 15 वर्ष के आसपास है। जबकि दो मृतक युवको में अशीष गिदध उम्र 18 वर्ष निवासी चरचा रुपनगर, वार्ड नम्बर- 07 एवं अमित कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सरडी बांधपारा । बताया जा रहा है कि नाबालिक अपने घर पर यह बता कर निकली थी कि उसके दोस्त का जन्मदिन पार्टी में जा रही है। वह घर सेे शाम 07 बजे के आसपास निकली थी।

दूसरी ओर मृतिका के पापा ने रात लगभग 09 बजे रात तक घर ना आने फोन लगाया । तब उसने फोन उठाई और बोली कि कार्यक्रम चल रहा जल्दी आऊंगी। फिर पिता ने फोन किया रात लगभग 11 बजे बेटी फोन नहीं उठाई । इस दौरान रात को 11 बजे के बाद मृतिका के जेब में बज से फोन को पुलिस ने देखा तो उसके पापा को बताया कि वे फौरन जिला अस्पताल पहुचे।

पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीडी 1296 अंबिकापुर की ओर जा रही थी और उसी दिसा में पीछे से आ रही मोटर सायकल ने ट्रक केे पीछले हिस्सो में ठोक दिया। ठोकर इतनी तेज थी कि बाईक क्रमांक सीजी 06 जीएच 4117 में सवार तीनो की मौत सर फटने से मौके पर ही हो गई। गुरुवार की दोपहर बाद तक पुलिस ने तीनो मृतको का पीएम करकर शवो को उनके परिजनो को सौप दिया। दूसरी ओर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है।


+ There are no comments
Add yours