उत्कृष्ट सेवा करने वाले चिकित्सक कल स्वास्थ्य मंत्री के हाथों होंगे पुरस्कृत

Estimated read time 1 min read

नईदुनिया का चिकित्स्क सम्मान समारोह बैकुंठपुर के सांस्कृतिक भवन में दोपहर 01 बजे से होगा

बैकुंठपुर।

नईदुनिया की ओर से 27 जुलाई को नईदुनिया चिकित्सक सम्मान-2025 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शहर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित है। कोरिया एवं एमसीबी के श्रेष्ठ चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें ऐसे चिकित्सक शामिल हैं, जो गरीब तबके के लोगों का न सिर्फ निःशुल्क चिकित्सा कर रहे हैं, बल्कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे।

कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे, भाजपा एमसीबी जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले, कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी एवं विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव सहित कोरिया एवं एमसीबी के संम्मान पाने वाले चिकित्सक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब हो कि चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान देकर राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाई है। वहीं समाज हित में भी लगातार योगदान दे रहे हैं। इन्हें उनके बेहतर कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने को नईदुनिया द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि नईदुनिया समाचार अभियान के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

उत्कृष्ट कार्य वाले लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर सम्मानित करता रहा है। इसी क्रम में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा सम्मान समारोह में ऐसे चिकित्सक शामिल हैं, जो न सिर्फ निःशुल्क चिकित्सा सेवा के माध्यम से गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कर रहे हैं, बल्कि चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए कार्य में उत्कृष्ट योगदान दे ।

  • श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

नईदुनिया चिकित्सक सम्मान 2025 में अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर चिकित्सक सम्मानित होंगे। इसमे लाइक टाइम अचीवमेंट अवार्ड, चिकित्सा के क्षेत्र में शोध, निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग विभागों में उनके कार्यों के आधार पर चयन किया गया है।

नईदुनिया चिकित्सक सम्मान समारोह 2025 के आयोजन में अन्नत मेमोरियल हास्पिटल बिलासपुर, श्योर स्माईल अम्बिकापुर, न्यू लाईफ इंस्टीयूट ऑफ नार्सिंग बैकुंठपुर, लवली मोर्टस बैकुंठपुर, में. साई ट्रैक्टर्स बैकुंठपुर और साई प्रभात टायर बैकुंठपुर हमारे सहयोगी हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours