15 बिस्तरीय आईसीयू एवं कीमोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ विधायक भईयालाल राजवाडे ने किया
विधायक की कोशिश लाई लंग…..जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में सुविधा का हुआ विस्तार
बैकुंठपुर।

गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में 15 बिस्तरीय आईसीयू एवं कीमोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक भईयालाल राजवाड़े के द्वारा रिवन काटकर किया गया है। शुभारंभ कार्यक्रम कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, अध्यक्ष नगर पालिका नमिता शिवहरे, जिला सम्मिलित रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह, जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ० कार्तिकेय सिंह, एनेस्थेसिस्ट डॉ० मनीष कुमार, अस्पताल सलाहकार एवं विकित्सालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


+ There are no comments
Add yours