सीएसईबी कर्मचारियों से अधिक्षण अभियंता बोले पहले अपने परिसर में लगाये सोलर पॉवर प्लांट…..जिले में विभाग के 70 में 22 कर्मियो ने सोलर पॉवर प्लांट लगवाने दी अपनी सहमति

Estimated read time 0 min read

जिले में विभाग के 70 में 22 कर्मियो ने सोलर पॉवर प्लांट लगवाने दी अपनी सहमति

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर वृत्त के अधिक्षण अभियंता राजेश लकडा ने सीएसईबी के समस्त कर्मचारियो की बैठक बैकंठपुर के आफिसमें लिया। अधिक्षण अभियंता ने प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी नियमित अधिकारी, कर्मचारियों को अपने आवासीय परिसरों में तीन ताह के भीतर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सालाह कहा है। उन्होंने कहा, अधिकारी, कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना किया जाना सुनिद्धित करें। अन्यथा पॉवर कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली बिल में विशेष रियायत की सुविधा को स्थगित किये जाने पर विचार किया जाएगा।

श्री लकडा ने कहा कि अपने पाँवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने ऐसे अधिकारी, कर्मचारी बोर्ड क्वार्टर, किराए के मकान या वहुमंजिला इमारतों में रह रहे हैं, वे अप गृहनगर में स्थित स्वयं के या पुश्तैनी मकान पर सत्कटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। बहुमंजिला इमारत में रहने वाले अधिकारी कर्मचारी, वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से रिहायशी सोसाइटी सदस्यों के समन्वय में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत स्कटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा 45 हजार से एक लाख हजार रुपए तक अनुदान दिया जाएगा।

बैकुंठपुर वृत्त के अधिक्षण अभियंता राजेश लकडा ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों को एक किले वोट से 3 किलो वाट की क्षमता के रुफटाप सोलर प्लांट पर मात्र 06 प्रतिशत के व्याज दर पर 10 वर्षाे के लिए बैंक द्वारा लोन के तौर पर दिया जा रहा है। जिसकी ईएमआइ्र बिजली बिल से भी कम आयेगा। तो सुविधा है उपला कराये जारी जिसआई जमाना नारिता बिल से भी ताज है।

जिले व सम्भाग में आयोजित होंगे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शिविर

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला एवं संभाग स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 7 अगस्त से 13 अगस्त 2025 तक चरणबद्ध रूप से विभिन्न जिलों में लगाए जाएंगे।

इस योजना के तहत नागरिकों को सौर ऊर्जा संयंत्र अपने घर की छत पर लगाने के लिए आर्थिक सहायता, सब्सिडी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। शिविरों में लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को मौके पर ही पंजीयन में भी सहायता की जाएगी।

कोरिया जिले में 11 अगस्त को कुमार चौक (घड़ी चौक) बैकुंठपुर तथा 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर, बैकुंठपुर में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह योजना पर्यावरण संरक्षण, बिजली खर्च में बचत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें और सोलर ऊर्जा के उपयोग को अपनाकर देश की ऊर्जा क्रांति में योगदान दें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours