आठ साल बाद आया ध्यान फिर भी हम करेंगे स्वागत …….. योगेश शुक्ला
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला ने कहा कि जीएसटी परिषद ने आम सहमति से माल एवं सेवा कर में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी। इस फैसले से भरत वासियो का गब्बर सिंह टैक्स से मुक्ति मिली है। राहुल गांधी के आक्रामक नितियो के कारण भाजपा सरकार को मजबूर होना पडा है।

टैरिफ और बिहार चुनाव से लिया—-उदय सिंह
बैकुंठपुर जनपद अध्यक्ष उदय सिंह ने अचानक परिवर्तन के पीछे संभावित कारणों पर अटकलें लगाते हुए कहा कि कई आर्थिक और राजनीतिक कारक व 8 सालों की देरी के बाद यह फैसला लिया। जिनमें अमेरिका द्धारा लगाया गया टैरिफ और इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनाव शामिल हैं।

आठ साल बाद आया ध्यान—–अशोक जायसवाल
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि फैसले का स्वागत किया है लेकिन इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि यह आठ साल की देरी है। मौजूदा जीएसटी डिजाइन और दरों को पहले ही लागू किया जाना चाहिए था।

दवाब में लिया फैसला—–वेदांति तिवारी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेदांति तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों से इन मुद्दों के खिलाफ बार-बार चेतावनी दी थी लेकिन उनकी दलीलों को नजरअंदाज कर दिया गया। जीएसटी को तर्कसंगत बनाना और कई वस्तुओं और सेवाओं पर दरों में कमी स्वागत योग्य है।

देर से क्यो लिया फैसला—-अजय सिंह
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि जीएसटी का वर्तमान स्वरूप और आज तक प्रचलित दरें शुरू में ही लागू नहीं होनी चाहिए थीं। कांग्रेस पिछले 8 सालों से जीएसटी के स्वरूप और दरों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठा रहे हैं लेकिन हमारी गुहार अनसुनी कर दी गई।

आने वाला समय होगा बेहतर—–आशिष डबरे
कांग्रेस के युवा नेता आशिष डबरे ने कहा कि इस फैसले को अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस फैसले से आने वाले दिनो में उत्पादन बढ़ने, औद्योगिक क्षमता का पूरा इस्तेमाल हो और निवेश में भी वृद्धि हुई तो फैसला सार्थक होगा।

स्वास्थ्य सेवा में मिलेगी राहत——राम कृष्ण साहू
कांग्रेसी नेता राम कृष्ण साहू ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए यह फैसला बेहतर है। मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी को 12 से घटाकर 5 फिसद करने के सरकार के फैसले का स्वागत योग्य है। इससे मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी।


+ There are no comments
Add yours