प्रधानमंत्री ने देश्वासियो को दिया दिपावली का सौगात ……… देवेन्द्र तिवारी
कोरिया भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। कर दरों में कटौती का एक ऐतिहासिक निर्णय है। पूरा देश जीएसटी परिषद के फैसलों का स्वागत कर रहा है। आम जरुरतो की सभी चीजे सस्ता से जीएसटी कम किया गया है।

वैश्विक अनिश्चितता पर विराम——मोहित पैकरा
जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि वैश्विक मांग को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच समय पर और पूर्वानुमानित रिफंड भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बेहद अहम हैं। व्यापारियो को सरकार के साथ मिलकर इन उपायों के जमीनी स्तर पर सुचारू क्रियान्वयन की उम्मीद है।

पीएम आवास को मिलेगी गति………अशोक जायसवाल
भाजपा कोरिया जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि जीएसटी से जुड़े फैसलों से सीधा फायदा आम जनता को होगा। त्यौहारों से पहले ये सभी देशवासियों के लिए राहत की खबर है। सीमेंट पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला लिया गया है ये घर बनाने और खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत है।

किसानो को बडी राहत —–बसंत राय
भाजपा के उपाध्यक्ष बसंत राय ने कहा कि ट्रैक्टर सहित कृषि में इस्तेमाल आने वाली सभी आवश्यक विभिन्न उपकरणों जैसे हल, कल्टीवेटर, और सीड ड्रिल आदि को 5 प्रतिशत जीएसटी में लाया गया है। जिससे किसानो को दी गई बडी राहत स्वागत योग्य है।


+ There are no comments
Add yours