जीसएसटी दरों में कटौती का सभी ने किया खुले दिल से स्वागत….देशवासियो को मिली बडी राहत…….भईयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

विधायक प्रतिनिधि रेवा यादव ने कहा कि सात दिन के भीतर रिफंड निपटान की प्रतिबद्धता सही दिशा में उठाया गया कदम है और इससे निर्यातकों पर नकदी से जुड़ा दबाव काफी हद तक कम होगा। यह प्रधानमंत्री के विकसीत भारत 2047 को पूरा करने की ओर मील का पत्थर साबित होगा।

बैकुंठपुर जनपद के उपाध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने कहा कि इस बीच, सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को शून्य कर दिया है। वर्तमान में यह 18 प्रतिशत है। कहा कि ये जीएसटी सुधार भारत की सरल, निष्पक्ष और अधिक समावेशी कर प्रणाली के निर्माण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण क्षण हैं।

भाजपा नेता ने सुवैज अहमद ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब बनाकर खाद्य, स्वास्थ्य, बीमा, कृषि और छोटे व्यवसायों जैसे आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करके जीवन का सुगम बनाने और व्यापार में सरलता लाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दर्शाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री का साधूवाद।

बैकुंठपुर के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू ने कहा कि जीएसटी दरों में बदलाव से आम परिवारों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उद्योग जगत ने टैक्स स्लैब सुधारों का स्वागत किया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी। जीएसटी सरलीकरण भारत की सुधार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भाजपा युवा नेता नरेश्वर रजक ने कहा कि मोदी जी के द्धारा सुधारात्मक उपाय न केवल परिवारों को राहत प्रदान करेंगे, बल्कि आटोमोबाइल, कृषि, स्वास्थ्य देखभाल, नवीकरणीय ऊर्जा और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों को भी मजबूत करेंगे। जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद।

भाजपा युवा नेता गोपाल राजवाडे ने कहा कि जीएसटी सुधारों पर साहसिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में राहत लाने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है।

युवा भाजपा नेता अमित चिकनजूरी ने कहा कि महत्वपूर्ण वस्तुओं पर कर की दरें कम होने से, यह सुधार जीवनयापन में आसानी लाएगा, व्यापार करने में आसानी को और मजबूत करेगा, छोटे व्यवसायों को सशक्त करेगा और आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours