टोनही शंका पर हत्या के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चार घंटे में किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

मृतिका

आए दिन आलोचना के शिकार रहने वाली पुलिस में बेहतर काम के भी कई उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। ऐसा एक उदाहरण आज मंगलवार को देखने मिला जहां पर टोनही के संदेह में एक व्यक्ति ने अधेड महिला की कुदाल मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला द्वारा जादू-टोना करना को मानता था। मृतिका पारवतिया बाई पति समय लाल उम्र 55 वर्ष जाति बरगाह निवासी जामपारा बैकुंठपुर की रहने वाली है । महिला 2 सितंबर की सुबह लगभग 05.30 बजे प्रतिदिन की तरह शौच के लिए खेत जा रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपी ने कुदाल से खेत में महिला के सर पर कई प्रहार किया । जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई । इस दौरान कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रकाश राजवाड़े को 04 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतिका और आरोपी दोनों आस-पड़ोस में रहते थे ।

घटना के संबंध में कहां जा रहा है कि दो माह पहले आरोपी का 04 महीने का बच्चे की मौत हो गई थी। जिसका कारण आरोपी के द्वारा मृतिका के ऊपर टोनही शंका किया जा रहा था और इसी से खन्नस खाकर आरोपी बैठा था और मौका पाकर कुदाल से महिला के सिर पर 04 बार प्रहार किया । जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई । इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा, सब इंस्पेक्टर ए के दास, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश राजवाड़े, आरक्षक दिनेश उईके, सुभाष मरकाम, अनिल खाखा व महिला आरक्षक पूर्णिमा सिदार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours