न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में मना शिक्षक दिवस

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

न्यू लाइफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में 05 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्था में छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया, शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीत, भाषण, नृत्य एवं नाट्य कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। एवं शिक्षकों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल एवं प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्यूल की उपस्थिति में किया गया। षिक्षकों द्वारा प्रेरणास्पद सम्बोधन एवं छात्र- छात्राओं को आषीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा षिक्षकों को उपहार दिया गया, प्राचार्य के द्वारा छात्र-छात्राओं के अनुषासन एवं षिक्षा में कड़ी मेहनत का संदेष दिया गया। इस वर्ष का थीम शिक्षक मार्ग दर्षन के प्रकाष स्तंभ है जो कक्षा से परे हमारी यात्रा को प्रभावित करते है। ये दिन छात्र-छात्राओं एवं षिक्षक के रिस्ते को समर्पित होता है। शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देते हैं बल्किा जीवन जीने का तरीका भी सिखाते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours