प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से भाजपा मनाएगी सेवा पखवाड़ा……साँस्कृतिक भवन में प्रबल प्रताप जुदेव होंगे मुख्य अतिथि

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा सेवा पखवाड़ा की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 07 सितंबर को साँस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सम्पूर्ण जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के साथ मिलकर विभिन्न सेवा के कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इस हेतु आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के साथ स्थानीय विधायक भईयालाल राजवाड़े एवं रेणुका सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा के साथ सभी भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ जिला संयोजक सेवा पखवाड़ा की मंडल टोली जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष एवं सभी पार्षद जनपद अध्यक्ष एवं सदस्य सहित अपेक्षित पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के जिला टोली में जिला महामंत्री के साथ जिला महामंत्री कपिल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल राजेश सिंह एवं जिला मंत्री ईश्वर राजवाड़े को सेवा पखवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिला टोली द्वारा मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर शीघ्र ही मंडल टोली एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रभारियों की घोषणा की जाएगी।

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़ा में जो गतिविधियां चलाई जाएंगी उनमे स्वच्छता अभियान एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण रक्तदान शिविर स्वास्थ्य शिविर प्रधानमंत्री के जीवन पर डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन प्रबुद्ध वर्ग संवाद दिव्यांग एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण खेल कूद प्रतियोगिता विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता मैराथन दौड़ चित्र प्रदर्शनी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

सरकार की योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाएगी। कोरिया सहित देश भर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। होने वाले आयोजनों में किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसलिए राष्ट्रीय नेता प्रदेश प्रवास पर है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारियों की कार्यशाला में शामिल हुए। जहा कोरिया भजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी अपनी पूरी टिम के साथ मौजूद रहे।

इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने जैसे कार्यक्रम को शामिल किया जाएगा। बीजेपी नेताओं के अनुसार सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधा पहुंचने का यह एक बड़ा अवसर होगा। छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों और मंडलों में इस अभियान को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours