प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल पुरस्कार से हुये सम्मानित
बैकुंठपुर।
5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह रायपुर में राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश के 64 शिक्षकों को सम्मानित किया। जिसमें कोरिया जिले के शासकीय आदर्ष कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में पदस्थ प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।


अमृत लाल गुप्ता को उनके क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इन्होनें वर्ष 2016 में विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य का कमान सभालते हुये अपने कार्यकाल में विद्यालय के शैक्षणिक गुणवक्ता, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के साथ-साथ विद्यालय के भौतिक संसाधनों में अपनी कड़ी मेहनत एवं सतत् प्रयास से शाला प्रबंधन से समनवय स्थापित करते हुए जनभागीदारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जिलाप्रषासन के सहयोग से विद्यालय के लिए विभिन्न उत्कृष्ट कार्य किये। इनके कार्यकाल में हरित क्रांति के परिपेक्ष में प्रतिवर्ष विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कराया गया और उसे सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड की व्यवस्था की गई।
विद्यालय पसिर में सुंन्दर मनमोहक किचन गार्डन के माध्यम से विभिन्न सब्जियों का उत्पाद कराया गया। साथ ही जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से 05 कमरों का नवनिर्माण एवं 09 कमरों में कोटा स्टोन, रंग-रोहन का कार्य और जर्जर शेड का नवीनीकरण कराया गया एवं मुख्य गेट का आकर्षक निर्माण, जर्जर छत का बैरिंग कोड, 20 नये पंखे, विद्यालय के कमरों का टाइल्सीकरण, विद्यालय प्रागंण के बीचों-बीच स्टील ग्रील सहित सुन्दर आकर्षक चबुतरे का निर्माण कराया गया।
वर्ष 2024 में प्रार्थना सभा का विशाल शेड एवं विद्यालय के निकास द्वार का सुन्दर निर्माण कराया गया। वर्तमान में विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैड का शेड निर्माण एवं ग्राउण्ड का समतलीकरण का कार्य चल रहा है। इनके कार्यकाल में विभिन्न निर्माण कार्यों के साथ-साथ विद्यालय को एवं इनको स्वयं जिला में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जो इनके विद्यालय के प्रति समर्पण भाव को दर्शाता है।
वर्ष 2020 में कलेक्टर कोरिया द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोह में शाला स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवक्ता के लिए एवं वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री षिक्षागौरव अलंकरण में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा किया गया है। प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्र एवं विद्यार्थियों के विकास पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखने के लिए प्रषस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इनके मार्गदर्षन में संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2023 में उपविजेता, वर्ष 2024 एवं 2025 में विजेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
कलेक्टर कोरिया के द्वारा वर्ष 2024 में टीचर ऑफ द मंथ से प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा गुणवक्ता, परीक्षा परिणाम का उन्नयन, नियमित उपस्थिति, व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ाना, निःसहाय कमजोर छात्रों पर विषेष ध्यान रखना, नशा मुक्ति का प्रचार-प्रसार अभियान चलाना, अपने सहयोगी साथियों से मधुर संबंध रखते हुए हर समय सहयोग के लिए तत्पर्य रहना, पालकों के सम्पर्क में रहकर सयुक्त रूप से छात्रोें का सर्वागीण विकास करने का प्रयास करना इनकी मुख्य विशेषता रही है। उन्होनें अपने इस उपलब्धि का श्रेय जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन को दिया है।

+ There are no comments
Add yours