बैकुंठपुर में घर व पंडालों में मां चंद्रघंटा की हुई पूजा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

01 – जामपारा

02 – डबरीपारा

03 – भटठीपारा

नवरात्री का तीसरा दिन बेहद खास बताया जा रहा है इस बार बुद्धवार और गुरुवार तृतीया तिथि दो दिन रहने वाली है। इस खास अवसर पर मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। जो सुख-समृद्धि देने वाली हैं। बैकुंठपुर में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ सोमवार को भक्तिमय माहौल के साथ हुआ। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारे गूंजने लगे। नगर के विभित्र स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। नवरात्रि को लेकर पूरे जिले में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ, जगह-जगह पंडाल सजाए गये हैं। मान्यता है कि देवी का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा हैं। इनके मस्तक पर एक घंटे के आकार का चंद्रमा है। इसी के चलते माता का नाम चंद्रघंटा पड़ा। मां चंद्रघंटा हर क्षेत्र में सफलता और समृद्धि प्रदान कराने वाली हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours