अष्टमी पर पंडालो में मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा
जानकारो ने बताया नवरात्री पर लोगो के असमंजस किये दूर
बैकुंठपुर।
शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा की जायेगी। इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। इसी दिन हवन और कन्या पूजन का भी आयोजन किया जाता है। इसलिए शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस साल शारदीय नवरात्रि सामान्य रूप से 9 दिन की बजाय 10 दिन की हैं।
इस साल शारदीय नवरात्रि में एक दिन बढ़ने के कारण सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीखों को लेकर काफी असमंजस चल रहा है। कोई अष्टमी पर्व की तारीख 29 सितंबर बता रहा है तो कोई 30 सितंबर। ऐसे ही नवमी को लेकर भी काफी दुविधा बनी हुई है। इस सबंध में धर्म के जानकारो का कहना है कि नवरात्रि की सप्तमी 29 सितंबर सोमवार को है। सप्तमी तिथि का प्रारम्भ 28 सितम्बर को दोपहर 02.27 बजे हुआ और समापन 29 सितम्बर को शाम 04.31 बजे हुआ। अष्टमी मंगलवार को जिसका प्रारम्भ 29 सितम्बर को 04.31 बजे शाम होगा और समापन 30 सितम्बर को 06.06 बजे शाम में होगा। महा नवमी 30 सितम्बर बुधवार को प्रारम्भ 06.06 बजे शाम होगा और समापन 1 अक्टूबर 2025 को 07.01 बजे शाम में होगा। दशहरा पर्व 2 अक्टूबर गुरुवार को मनाया जाएगा।


+ There are no comments
Add yours