जिला र्जनलिस्ट क्लब की कार्यकारिणी रिपीट, प्रवींद अध्यक्ष निर्वाचित
बैकुंठपुर।
जिला जर्नलिस्ट क्लब कोरिया की नई कार्यकारिणी को लेकर सोमवार को पत्रकार भवन प्रेमाबाग बैकुंठपुर में निर्वाचन हुआ। पर्यवेक्षक, निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिहं अध्यक्ष एमसीबी प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़ और प्रवीण निशी अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ पत्र संघ मनेंद्रगढ़ की उपस्थिति में चुनाव कराया गया है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप ने पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी के समक्ष पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी में रिपीट करने प्रस्ताव रखा। जिसका वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह ने समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से रायमशुमारी की। इस दौरान सबकी सहमति होने पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी के रूप में रिपीट करने कार्रवाई की गई। बैठक में पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी ने रिपीट करने की घोषणा की और बेहतर कार्य करने शुभकामनाएं दी।



+ There are no comments
Add yours