डॉ. प्रिंस ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
बैकुंठपुर।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जूनापारा निवासी माया दास 32 वर्ष जो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और और जिसे 4 यूनिट रक्त की तत्काल आवश्यकता थी आज एक नया जीवन पा रही है यह संभव हो पाया है । पूर्व डीपीएम डॉक्टर प्रिंस जायसवाल के निस्वार्थ रक्तदान से एक ऐसे समय में जब खून की कमी कई जिंदगियां पर भारी पड़ सकती है। डॉ. प्रिंस ने मानवत की मिसाल पेश करते हुए माया दास की जान बचाई । रक्तदान सिर्फ एक मेडिकल पर प्रक्रिया नहीं है यह कार्य समाज और जिम्मेदारो के लिए एक प्रेरणा है ।


+ There are no comments
Add yours