दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है- देवेन्द्र तिवारी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला मुख्यालय स्थित रामानुज मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर मे बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम भव्य आतिशबाजी के साथ अतिथियों एवं उपस्थित जन समुदाय ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण के आरती किया। इसके बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। रावण का विशालकाय पुतला जैसे ही अग्नि की लपटों में घिरा, मैदान मे जय श्रीराम के नारों और तालियों की गूंज से भर उठा। उपस्थित जनसमूह में उत्साह और भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य रूप से भईयालाल राजवाड़े विधायक रेणुका सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कोरिया सर्व विकास समिति संरक्षक देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े,जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, जनपद अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, सनातन गौरव मंच संयोजक मनोज साहू के गरिमामयी उपस्थित कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विधायक भईयालाल राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज के ही दिन प्रभु श्रीराम ने श्रीलंका पति रावण का वध करके उसके अत्याचार से संसार को भय मुक्त बनाया था, उन्होंने कहा बुराई पर अच्छाई का हमेशा जीत होती है आप सभी अच्छे मार्ग पर चले।

भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने कहा, रावण एक शक्तिशाली व ज्ञानी थे, परन्तु उसके अंदर अंहकार, घमंड इतना था कि कभी किसी का सुनता नही था। उन्होंने ने कहा कि, बुराई रूपी रावण का अंत श्रीराम भगवान ने किया। हमेशा असत्य पर सत्य की जीत सुनिश्चित है।

भाजपा जिला अध्यक्ष एवं कोरिया सर्व विकास समिति संरक्षक देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, विजयादशमी का महापर्व आज पूरे देश में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है, दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने परम ज्ञानी रावण का वध किया था, उन्होंने इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया और समाज में सत्य, धर्म, न्याय और सद्भाव को बढ़ावा देने का आह्वान किया, उन्होंने कहा हम सभी को सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा ने कहा कि, विजयादशमी त्यौहार हम सबके लिए प्रेरणा है, सभी को बुराई को त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम मे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को कोरिया सर्व विकास समिति के संयोजक विवेक गुप्ता,तीरथ राजवाड़े, हितेश प्रताप सिंह, सतेन्द्र राजवाड़े, रोशन राजवाड़े, रितेश राजवाड़े, शिवम जायसवाल, प्रगेश गुप्ता, राहुल खस, रिचेश सिंह, कान्हा, त्रिशेष दास, सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति के राहुल मिश्रा, चंचल राजवाड़े, श्री राधे वेलफेयर सोसाईटी के अभय बड़ेरिया, रूचि बड़ेरिया, मंजू जिवनानी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours