एनएच 43 पर बस और पिकअप की टक्कर 06 घायल, 02 गंभीर…….मनेन्द्रगढ जा रही थी बस
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के चरचा थाना अंर्तगत एनएच 43 तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गुरुवार शाम को एक बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा नगर के उर्मिला हाईवे पयूल्स के पास हुआ। इस दुर्घटना में 02 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बस अम्बिकापुर से मनेन्द्रगढ की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही पिकअप से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घायलों में एक नाबालिक बच्ची और एम अधेड के गंभीर रुप से घायल हो गये। जबकि 04 अन्य भी घायल बताये जा रहे हैं। जिन्हे हल्की चोटे आई की मौके पर यात्रियो द्धारा बताई गई। दोनों गंभीर घायलो को कार चालक की मदद से जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजवाया गया। जहा से दोनो को रिफर करने की खबर मिल रही है। घायल बच्ची को बैकुंठपुर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा वह पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। उन्हें प्राईवेट की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया । घटना की सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

शाम लगभग 6 बजे के आसपास एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 8461 और राजधानी ट्रैवल्स की बस सीजी 15 एबी 5415 के बीच टक्कर हुई। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया जबकि बस चालक भी मौके से गायब बताया जा रहा था। बस में मेडिकल सहायता के लिए किसी प्रकार की सुरक्षा किट नही पाई गई। इस तरह की दुर्घटनाएँ आम हो रही हैं। बस का रोड परमिट रोड 30 सितम्बर 2025 को समाप्त होना पाया गया। इसके बाद भी दोनो वाहनो को पुलिस ने थाना नही लाया ।
इस सबंध में हादसे के बाद मौके पर चरचा थाने से जाच के लिए पहुॅचे पुलिस अधिकारी बी के रजवाड़े ( एएसआई) का कहना है कि हमको सूचना मिली मौके पे पुलिस पहुंची लेकिन बस, और पिकअप दोनों में से किसी ने भी थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराया। इस कारण हम जाप्ती नहीं कर सकते थे।





+ There are no comments
Add yours