नो हेलमेट-नो पेट्रोल…….बैगर हेलमेट के पंपो पर नही मिल रहा पेट्रोल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में लागू किए गए नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम का असर अब सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश के तहत अब बाइक सवारों को बैगर हेलमेट पहनकर पेट्रोल पंप पर आने के बाद तेल नही दिया जा रहा है। इस सबंध जानकारी देते हुए जिले के पोडी बचरा के संचालक रोजश जायसवाल ने बताया कि जिले के 2 दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर अधिकांश लोग हेलमेट पहनकर पेट्रोल लेने पहुंचे, जो कि एक सकारात्मक संकेत है। इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने भी नियम का सख्ती से पालन करते हुए बिना हेलमेट आए ग्राहकों को पेट्रोल नहीं दिया। यह पहला अवसर था, जब इतनी बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालकों ने हेलमेट के साथ पेट्रोल भरवाया।

उन्होने बताया कि प्रशासन का यह कदम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। नियम का उल्लंघन न हो, इसके लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस की गश्त भी की। पुलिस ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने की जरूरत और महत्व समझाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे न केवल जुर्माने के डर से, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। यह नियम सभी पर समान रूप से लागू है और इसका पालन करना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours