स्वदेशी को घर-घर पहुंचाने से विकसित भारत की संकल्पना होगी पूरी-विभा अवस्थी…..भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत

Estimated read time 1 min read

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का कोरिया आगमन पर भव्य स्वागत

बैकुंठपुर।

भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष विभा अवस्थी के प्रथम कोरिया आगमन पर ढोल-नगाड़ा, करमा नृत्य व आतिशबाजी, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला प्रभारी प्रवीण सिंह, प्रभारी अनिता तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े मौजूद रहें।

कार्यक्रम मे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन से लेकर 02 अक्टूबर गाँधी जयंती तक पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समीक्षा कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा किया गया। साथ प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी अभियान को टोला, मोहल्ला, हाट-बाजार मे जनसम्पर्क कर प्रचार प्रसार करने रणनीति तैयार किया गया। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि, देश यशस्वी प्रधानमंत्री के आह्वान पर आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारत में बनी वस्तुओं के उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है,उसे साकार करने में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों ने हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी का संकल्प लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा केन्द्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, भारत की संस्कृति, विरासत और भारत मे बनी वस्तु पर देशवासी को गर्व होना चाहिए। कहा कि जन जागरण के माध्यम से लोगों को स्वदेशी का उपयोग करने लिए प्रेरित करें। उन्होंने भारत मे निर्मित वस्तुओं को अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र राजनितिक पार्टी है जहाँ सत्ता और संगठन के बीच समन्वय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को सदैव प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम मे मंच संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री संगीता गुप्ता, मंजू जिवनानी, जिला उपाध्यक्ष ओमेशवरी राजवाड़े, जिला मंत्री सीमा सिंह, कविता यादव, वर्षा साहू , रामवती राजवाड़े, पार्षद रेखा वर्मा, मीरा सोनी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रीता यादव, उर्मिला सिंह, ममता कुशवाहा, दीपा विश्वकर्मा, रेनू सिंह, उर्मिला राजवाड़े, सुनीता राजवाड़े, धनेश्वरी राजवाड़े, लोचनी, लीला, आभा, साक्षी सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह, बेलावती राजवाड़े, सुशीला राजवाड़े, गंगा मानिकपुरी, कमली बाई, अहिल्या राजवाड़े, सुशीला साहू, पुष्पा राजवाड़े, भारती, मीना, अनुराधा राजवाड़े, शिवकुमारी, महेश्वरी, झारमिला सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours