चिरमिरी ओपनकास्ट में हुआ बडा हादस 06 हुए घायल
चिरमिरी ओपनकास्ट में हुआ बड़ा हादसा हुआ ली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में ब्लास्टिंग की तैयारी की जा रही थी जिसमें ड्रील करने के बाद बारूद डाला गया था जिसमें ब्लास्टिंग होने से पहले ही उसे जगह पर ब्लास्ट हो गया। जिससे एसईसीएल प्रबंधन के दो महिला और एक पुरुष घायल हुए हैं जिसमे प्लास्टिक मैनेजर रविशंकर भी जख्मी हुए हैं। जबकि कृष्ण हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार रीजनल हॉस्पिटल गोदरीपारा पर चिरमिरी में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जिस जगह पर ब्लास्टिंग के लिए ड्रिल किया गया था एवं बारूद डाला गया था उसे जगह पर पहले ही नीचे आग लगा हुआ है इसे बुझाने के लिए लापरवाही पूर्वक केवल पानी डाल दिया जाता रहा और मजदूरों के हित और जान के साथ व्यवहार किया जा रहा था।

अचानक हुए ब्लास्टिंग के बाद कई ट्रक जेसीबी मशीन पोकलेन मशीन एवं बोलेरो और बारूद गाडी क्षतिग्रस्त हो गए एवं दूर-दूर तक बड़े-बड़े पत्थर बिखरे पड़े नजर आए जानकारी के अनुसार यह पूरा देखरेख एसईसीएल प्रबंधन का होता है लेकिन लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा चिरमिरी ओपन कास्ट में हुआ है


+ There are no comments
Add yours