जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल
बैकुंठपुर ।
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका के एक दिवसीय कोरिया प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल भेंट कर जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसमे प्रमुख मांग शहर के मुख्य मार्ग को सड़क चौड़ीकरण सह डिवाइडर निर्माण, बैकुंठपुर मे एम्स अस्पताल एवं विधि महाविद्यालय खोले जाने हेतु मांग पत्र दिया गया। साथ जिले के विकास कार्यों के संबंध मे चर्चा किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे राज्यपाल रमेन डेका को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े एवं मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक मौजूद रहें।


+ There are no comments
Add yours