बम का खबर को पुलिस ने बताया अफवाह……मौके से ज्वलनशील पदार्थ के मिले सबूत
घुटरी दाई मंदिर में पूजन सामग्री बेचने का कार्य करता था परिवार

बैकुंठपुर।
बचरा पोडी मामले में गुत्थी सुलझाने के लिए जिले भर के सभी आला अधिकारी फारेंसिक टिम व डाक्टरो की टिम के साथ कई पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुॅचे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 11 बजे पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि बड़े साली में एक घर में आग लग गई है । इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ।
इस दौरान बचरा पोड़ी चौकी पुलिस ने मौके से राय राम केवट 60 वर्ष के शरीर को पूरी तरीके से जली अवस्था में पाया । वहीं पर बगल के कमरे में मृतक की पत्नी पार्वती उम्र लगभग 55 वर्ष को अधजली अवस्था में मौके से निकाल कर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में जो आया जहां पर महिला प्रारंभिक उपचार के उपरांत रायपुर रेफर कर दिया गया ।
इसके बाद सुबह से बुधवार को सोशल मीडिया में तरह-तरह की खबरें प्रकाश में आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के लिए कई थानों के के थानेदारों को मौके पर भेजा गया । जहां पर उनके द्वारा खबरें लिखे जाने तक जांच की जा रही है ताकि अफवाह और सच्चाई सामने लाई जा सके ।
इस संबंध में बचरा पोडी चौकी प्रभारी ने बताया कि कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक कोरिया, उप पुलिस अधीक्षक, बैकुंठपुर कोतवाली थाना प्रभारी, पटना थाना प्रभारी व फॉरेंसिक टीम एवं डॉक्टरो की टीम ने मौकेे पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की ।
घटना में शामिल दंपति के संबंध में जानकारी मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी घुटरी दाई मंदिर के करीब नारियल एवं पूजन सामग्री बेचने का कार्य करते थे और दोनों गांव के बाहर अकेले ही झोपड़ी बनाकर रहते थे वहीं पर पुलिस ने बम आदि होने का खंडन किया।
ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका
घटना के संबंध में कोरिया जिले के एडिशनल एस पी पंकज पटेल ने कहा कि घटना में बम जैसी बात होने की किसी प्रकार का कोई प्रमाण नहीं मिला है किंतु हमें कुछ ज्वलनशील जैसे पदार्थ होने की सबूत मिले है मौके से बोतल का ढक्कन पाया गया जिससे ज्वलनशील की गंध पाई गई । मामले की गहनता से जांच चल रही है फारेसिंक टीम एवं डॉक्टर की टीम अपना कार्य कर चुकी है मामले में जो भी सच्चाई होगी उसे जल्द ही सामने लाया जाएगा कोरिया पुलिस इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि अपवाहों को फैलाने का कार्य नहीं करना चाहिए । सच्चाई व सही तथ्य को सामने रखकर लोगो को अपना कार्य करना चाहिए।
यह चल रही थी खबर
बचरापोड़ी पुलिस चौकी के बड़े साल्ही गांव का है। यहां एक दामाद ने खाट में सो रहे अपने ससुर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद युवक ने ससुराल में बम फेंका। बम के धमाके से युवक के ससुर की मौत हो गई और सास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।


+ There are no comments
Add yours