आधी रात दो थानो की पुलिस ने किया घेराबंदी……तस्कर जंगल में फरार

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में गौ तस्करो के हौसले इन दोनों बुलंद नजर आ रहे हैं बीती रात ऐसे ही गौ तस्करों पर दो थानों की पुलिस की जबरदस्त कार्यवाई और घेराबंदी के बाद सात भैंसे को तो बरामद कर लिया गया । किंतु गौ तस्कर जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए । सोनहत टी आई राजा राम राठिया ने बताया कि पटना क्षेत्र के अंगापूटा ग्राम से एक पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 2280 में सात भैंसे को रस्सी से बांधकर चरचा थाना क्षेत्र की ओर लाया जा रहा था । जहां पर चरचा थाने को सूचना मिली जिस पर चरचा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का पीछा करते हुए उसे दौड़ाया। जिस पर वाहन चालक ने वाहन को बेहद तेज गति से सोनहत की जंगल की ओर घुसा दिया । चरचा थाना ने सोनहत पुलिस को तत्काल फोन किया जिस पर दोनों तरफ से वाहन की घेराबंदी की गई । इस दौरान सोनहत थाना अंतर्गत ग्राम चंदहा के जंगल में सोनहत पुलिस ने पकड़ा। किंतु इस दौरान मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक एवं उसकी सहयोगी भागने में फरार हो गया ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours