जल्द गौ सेवा के लिए युवाओं और गौ सेवकों को जोडा जायेगा – रेवा यादव
बैकुंठपुर।
गौ सेवा आयोग के कोरिया जिलाध्यक्ष ने गौ तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने इस दौरान भविष्य में अधिक प्रभावी रणनीति लागू करने के पुलिस विभाग से कहा है। जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने कहा कि इस पर ठोस कार्रवाई के प्रमाण भी प्रस्तुत करने व इस एक्ट को पुलिस को एक प्रभावी हथियार के रूप में उपयोग करना चाहिए। जिससे कार्रवाई में तेजी लाई जा सके। उन्होने गौ सेवा और एनसीसी जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को चिन्हित करने और इस कार्य में सहयोगात्मक शामिल करने का सुझाव दिया। इसके लिए पास जारी कर, पुलिस और युवाओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर बल दिया। साथ ही निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले युवाओं और गौ सेवकों को सूचीबद्ध कर उनका मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया।

गौ तस्करों पर होगा कड़ा एक्शन
श्री यादव ने कहा कि गोवंश तस्करी में उपयोग होने वाले वाहनों के खिलाफ राजसात कार्रवाई को तेज करने और नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से पूरा करने को शसन ने पहले ही निर्देश दिए है। उसे कडाई से पालन कराया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में प्रत्येक जिले को राजसात, नीलामी, दर्ज किए गए केस और सफेमा और रासुका का जैसी धाराओं के तहत की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा शासन को देना होगा।
सूचना पर तत्काल हो कार्यवाई
गौ तस्करी संगठित अपराध उन्होने ने कहा कि गौ तस्करी केवल एक अपराध नहीं है, बल्कि संगठित अपराध है। गौ सेवकों से प्राप्त सूचना चाहे वो व्हाट्सएप ग्रुप हो या व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से आए हो, वह गंभीरता से ले और टेक्नोलॉजी का उपयोग कर एक सतर्क तंत्र विकसित करना ही होगा। कई बार नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग अपर्याप्त साबित होती है। क्योंकि तस्कर गौ वंश को वाहनों से उतार कर पैदल मार्गों से ले जाते हैं इसलिए पूरी सप्लाई चैन को समझकर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। गोवंश तस्करी को केवल कठोर और संगठित कार्रवाई से ही रोका जा सकता है।

+ There are no comments
Add yours