चरचा छठघाट पर जिले के पहले सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापना कल

Estimated read time 1 min read

महिलाओ ने नगर में निकाली गई कलश यात्रा, छठ मैया के लगाए जयकारे

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के चरचा में शनिवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापना से पूर्व के भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। चरचा में गर पालिका द्वारा आयोजित इस यात्रा में कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र छठ मैया के जयकारों से गूंज उठा, जिससे भक्तिमय माहौल बन गया। चरचा छठ घाट परिसर में कलश यात्रा का विधिवत समापन किया गया।

घाट पर अर्घ्य देने के लिए दर्जनों गांवों के छठव्रती आते हैं, और पूजा समिति उनकी हर सुविधा का ध्यान रखती है ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। शिवपुर चरचा छठ घाट में रविवार को छठ पर्व के अवसर पर निर्मित सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिवपुर चरचा के नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर शुक्रवार को वेदी निर्माण एवं पूजा प्रारंभ किया गया। 25 अक्टूबर को इसी को लेकर कलश यात्रा का नगर भर में भ्रमण के उपरांत मंदिर प्रांगण में पहुंचा। वहीं पर रविवार 26 अक्टूबर को श्री सूर्य भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं महाआरती होगा।

बैकुंठपुर के राम मंदिर तालाब और चरचा के छठ घाट धीरे-धीरे आस्था का प्रतीक बन गया है, जहां अब आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बैकुंठपुर, चरचा और पटना में पूजा के शांतिपूर्ण वातावरण को बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहता है। घाट पर अर्घ्य देने के लिए दर्जनों गांवों के छठव्रती आते हैं, और पूजा समिति उनकी हर सुविधा का ध्यान रखती है ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours