छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल कोरिया में बेअसर

Estimated read time 1 min read

सुचारु तौर पर चालू रही यातायात व्यवस्था……अपनी समय पर चली बसें

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर शनिवार से राज्यभर में अनिश्चितकालीन स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन किया जा रहा है। इस आंदोलन में बस, ट्रक, भारी वाहन से लेकर निजी टैक्सी चालकों ने अपना समर्थन दिया है। जिसका असर कोरिया जिले में सड़कों पर नजर नही आया। छत्तीसगढ़ में ड्राइवर महासंगठन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर जमीनी हकीकत की यदि बात करें तो बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है और यातायात भी सुचारु रूप से चालू रहा।

बैकुंठपुर के बस स्टैंड में सभी बस संचालित रही, सड़कों में ई-रिक्शा और ऑटो भी दौडती रही। वही पर यात्रियों ने कहना है कि, हड़ताल करना गलत है ये लोग हड़ताल करने की बात करके ही अपने गलत होने के सबूत दे रहे हैं। बस संचालित हो रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा भी चल रहे हैं, बस लोगों को गुमराह क्यों किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours