पहले विभाजन का दंश झेला…दो साल बाद न्याय मिला वो भी अधूरा
कोरिया जिले के गलत विभाजन के पेच में फंसे बचरा पोडी तहसील के 33 ग्राम पंचायतो में आज भी काम काज ठप…सरपंच संघ मिला कलेक्टर से
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर सरपंच संघ द्धारा पोड़ी तहसील अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतो में मनरेगा एवं आवास योजना का संचालन जनपद पंचायत बैकुंठपुर से संचालित कराने के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष खेल सिंह, सचिव दयाल साय, सहसचिव जयकरण सिंह, मीडिया प्रभारी मीना सिंह, संगठन मंत्री आशुतोष कुजूर, सलाहकार देवीदयाल सिंह, उपाध्यक्ष मुनिका सिंह मौजूद रही। सरपंच संघ के द्धारा कोरिया कलेक्टर पोड़ी तहसील अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतो में मनरेगा एवं आवास योजना का संचालन जनपद पंचायत बैकुंठपुर से संचालित कराने की मांग करते हुए कहा गया है कि पोड़ी तहसील अंतर्गत 33 ग्राम किए 01 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, परन्तु आज भी मनरेगा एवं आवास संबंधी कार्यों को लेकर जनपद पंचायत खडगवां जिला एमसीबी जाना पड़ता है जब की वहां से मनरेगा और आवास संबंधी कोई भी कार्य स्वीकृत नहीं हो रहे हैं, अधिकारियों से बात करने पर जनपद पंचायत बैकुंठपुर से कार्य स्वीकृत होंगे ऐसा निर्देशित करते हैं, और जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अधिकारियों से बात करने पर उनके द्वारा बोला जाता है कि पोड़ी तहसील अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतों का कोई भी डाटा हमारे पास प्राप्त नहीं है। इसलिए पोड़ी तहसील अंतर्गत 33 ग्राम पंचायतो को जनपद पंचायत बैकंुठपुर में पूर्ण रूप से सभी विभागों का संचालित काराए।
क्यो हो रही है परेशानी
गौरतलब हो कि पूर्व मुख्यमंत्री द्धारा 09 सितंबर 2022 को कोरिया का विभाजन कर नया जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का बनाया गया। यह छत्तीसगढ़ का 32वां जिला बना है। खास बात यह है कि मातृ और नवीन जिला के बीच विकासखंड खड़गवां को दो हिस्से में बांट दिया गया है। अब खड़गवां ब्लॉक की 33 ग्राम पंचायत कोरिया जिला और 43 ग्राम पंचायत एमसीबी जिले के हिस्से हैं। लगातार हो हल्ले और बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे बनते ही नए सीरे से परिसीमन के बाद बैकुंठपुर विकासखंड अंतर्गत 87 ग्राम पंचायत से बढ़कर संख्या 120 हो गई है।
इन ग्राम पंचयतो में काम काज प्रभावित
कोरिया जिले अंतर्गत बैकुंठपुर विकासखंड में शामिल होने वाले ग्राम सोस, गोविंदपुर, बंजारीडांढ, गढ़तर, सागरपुर, गेजी, टेडमा, बड़ेसालही, बड़ेकलुआ, बैमा, मुगुम, बारी, छुरी, अमका, सकारिया, तोलगा, बचरा, भरदा, कदमबहरा, जिलीबांध, जिल्दा, सांवला, पड़िता, पोड़ी, छोटे साल्ही, चिरमी, इंद्रपुर, खधौरा, गणेशपुर, पटमा, तामडांड, कंहारबहरा, करवा शामिल हैं ।
सब कांग्रेस का किया धरा…जल्द होगा समाधान
बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े ने कहा की अन्यायपूर्ण विभाजन का दंश जिस तरह कोरिया जिले के नागरिकों को झेलना पड रहा है उसके लिए कांग्रेस की भूपेश सरकार और बैकुंठपुर की पूर्व कांग्रेस विधायक अंबिका सिंहदेव को बैकुंठपुर विधानसभा और कोरिया जिले की जनता कभी माफ नही करेगी। श्री राजवाडे ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जायेगा। बैकुंठपुर विधानसभा की जनता को हो रही समस्या से मैं भी परेशान हॅू। शासन की योजनाओ के लाभ से किसी को वंचित नही रखा जायेगा यह भाजपा की सरकार है इसलिए भरोसा रखिए। विदित हो कि भईयालाल राजवाडे की कोशिशो के बाद किसी तरह से इन 33 ग्राम पंचायतो को कोरिया में शामिल कराया जा सका है।

+ There are no comments
Add yours