बंजारीडांड में नए धान उपार्जन केंद्र की आरम्भ रेवा यादव के हाथो
बैकुंठपुर ।
कोरिया जिले में क्षेत्र के किसानों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। राज्य शासन की किसान हितैषी पहल के तहत ग्राम बंजारीडांड में नया केंद्र स्थापित कर दिया गया है। इस निर्णय से सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने विधायक भईयालाल राजवाडे के प्रति आभार जताते हुए उनका सार्वजनिक आभार जताया गया। धान खरीदी केंद्र बंजारीडांड उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक प्रतिनिधि व गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव, ग्राम पंचायत सरपंच राहुल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश्वर रजक, बैकुंठपुर विधायक के निज सहायक दिनेश राजवाड़े, प्रबंधक राकेश पैकरा, भाजपा मंडल के महामंत्री दिनेश साहू, उप सरपंच असीम वेल तिर्की, संतोष साहू, बाबू लाल, डॉ उजीत उशेसर एवं किसान उपस्थित रहे । रेवा यादव ने कहा कि यह केंद्र किसानो के लिए न केवल भौगोलिक रूप से सुविधाजनक है, बल्कि इससे समय और परिवहन लागत की भी बचत होगी। पूर्व में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए चिरमी स्थित केंद्र तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर किसानों ने कई बार शासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी जिसे विधायक जी ने पूरा कराया।


+ There are no comments
Add yours