संवेदनशील भाजपा सरकार लोगो की दिया बडी राहत-भईयालाल राजवाडे…..एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, जबकि 400 यूनिट तक को भी एक साल तक 200 यूनिट का मिलेगा लाभ

Estimated read time 1 min read

एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, जबकि 400 यूनिट तक को भी एक साल तक 200 यूनिट का मिलेगा लाभ

बैकुंठपुर।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के विशेष सत्र में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल 200 यूनिट तक हाफ कर दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे ने बताया कि प्रदेश भर में एक दिसंबर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा उन्होने बताया कि मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा किया।

विधायक श्री राजवाडे ने कहा कि हमारी सरकार ने इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ देने का फैसला किया है। इससे जिले के हजारो उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को एक वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।

अगस्त महीने में किया था बदलाव

गौरतलब हो कि गत अगस्त महीने में राज्य सरकार ने हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में संशोधन किया था। जिसके बाद प्रतिमाह दी जाने वाली 400 यूनिट की छूट के स्थान पर 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत रियायत का प्रावधान किया गया था। दावा किया गया था कि राज्य के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 31 लाख परिवार ऐसे हैं जिनकी खपत 100 यूनिट प्रतिमाह से अधिक नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours