जिले के बचरापोंडी के धान उपार्जन केंद्र चिरमी व जिल्दा में धान खरीदी हुआ आरम्भ……अब धान खरीदी पकड रही गति……100 टोकनों से 5516 क्विंटल धान की खरीदी

Estimated read time 1 min read

अब धान खरीदी पकड रही गति……100 टोकनों से 5516 क्विंटल धान की खरीदी

बैकुंठपुर।

खरीफ वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया कोरिया जिले में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। जिले के 19 उपार्जन केंद्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कुल 100 टोकनों के माध्यम से 5516 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी दर्ज की गई। किसान समिति एवं तुंहर टोकन ऐप दोनों माध्यमों से टोकन लेकर धान बेचने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार को पटना, गिरजापुर, सोनहत, तरगंवा, चिरमी, बंजारीडाँड़, छिंदडाँड़, जामपारा, जिल्दा, पोड़ी, बेमा, रजौली, छिंदया, बड़ेकलुवा, अकलासरई, रामगढ़, सरभोका, सलबा और कटगोड़ी केंद्रों में खरीदी की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अन्य केंद्रों में भी किसानों की निरंतर आवाजाही बनी रही और किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धान बेचा।

दिनभर में समिति द्वारा 45 टोकन, तथा तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 55 टोकन, कुल 100 टोकन जारी किए गए जिनसे कुल 5516 क्विंटल धान की खरीदी सम्पन्न हुई। जिले के विभिन्न केंद्रों में किसानों की बढ़ती सक्रियता यह संकेत दे रही है कि आने वाले दिनों में धान खरीदी का ग्राफ और ऊंचा होगा। प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। वही पर जिले में अभी भी कई समिति में धान खरीदी का आरम्भ हुआ। जिले के बचरापोंडी क्षेत्र धान उपार्जन केंद्र चिरमी व जिल्दा में धान खरीदी प्रारंभ कराया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि व गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान साथ में उपस्थित ग्राम पंचायत चिरमी के सरपंच विकास सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रसाद रजक, बैकुंठपुर विधायक के निज सहायक दिनेश रजवाड़े, अवध बिहारी, मंडल महामंत्री दिनेश साहू, जिला सोशल मिडिया जगनारायण साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चुन्नी पैकरा, जिल्दा के भैयालाल साहू, आभा देवी, अम्लू, उपसरपंच लालो बाई, विजय, जिलदा के सरपंच नंदेश्वरी सिंह एव पंचायत के सभी किसान भाई एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours