बैकुंठपुर में विश्व शौचालय दिवस पर हुआ सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बुधवार को विश्व शौचालय दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जिले की बैकुंठपुर नगर पालिका में सार्वजनिक शौचालयों का लोकार्पण किया गया। बुधवार को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में स्थित आकांक्षीय शौचालय एसबीएम 2.0 का उदघाटन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे उपाध्यक्ष आशीष यादव पार्षद भानु पाल अनिल खटिक ममता गोयन अवधेश नारायण सिंह एवं समस्त पार्षद गण व नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संजय दुबे सहायक अभियंता विजय वधावन एवं उप अभियंता अनामिका एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 2014 में प्रधानमंत्री के स्वच्छता आह्वान के अनुरूप, भारत पांच वर्षों के अंदर 2019 में खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। हर घर में शौचालयों का निर्माण होने से न केवल स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हुई है बल्कि महिलाओं और छात्राओं की गरिमा, शिक्षा एवं समाज में उनकी ज्यादा भागीदारी भी सुनिश्चित हुई है।

जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) 2.0 के शुभारंभ के साथ, भारत शहरी स्वच्छता के एक नए चरण में पहुंच चुका है जिसमें खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ)$$ और सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षित स्वच्छता की यात्रा शामिल हैं। जैसे-जैसे शहर की आबादी बढ़ रही है वैसे-वैसे सार्वजनिक शौचालयों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। ठोस एवं तरल दोनों प्रकार के कचरे का डिज़ाइन एवं सतत प्रबंधन को मज़बूत करना आवश्यक हो गया है। ओडीएफ और ओडीएफ$ की उपलब्धियों के बाद, सभी शहरों को ओडीएफ$$ का दर्जा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिसमें सुरक्षित स्वच्छता एवं व्यापक मल कीचड़ प्रबंधन अनिवार्य है।

इंजिनियर अनामिका एक्का ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं यूनिसेफ की संयुक्त निगरानी कार्यक्रम 2024 की रिपोर्ट के अनुसार शहरी निवासियों को पिछले दो वर्षों में सुरक्षित रूप से प्रबंधित, बेहतर स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त हुई है। यह जनसंख्या लगभग फ्रांस या इटली की जनसंख्या के बराबर है। इन उन्नत स्वच्छता सेवाओं ने नवजात और पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours