भाजपा सरकार ने बिजली व भूमि गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी से जनता की आर्थिक रीढ़ तोड़ी – दीपक बैज……….कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम कोरिया आगमन पर कांग्रेसियो ने किया भव्य स्वागत……..महंत बोले बीएलए रहें सतर्क

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के प्रथम कोरिया आगमन पर कांग्रेसियो ने भव्य स्वागत किया। उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक में प्रमुख मुद्दों पर स्पष्ट मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पूरी मजबूती के साथ एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। वर्तमान भाजपा सरकार जनता विरोधी निर्णयों से प्रदेश की आर्थिक रीढ़ तोड़ रही है। बिजली दरों में भारी वृद्धि कर आम लोगों पर बोझ बढ़ाया गया है। भूमि गाइडलाइन दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर गरीब, मध्यमवर्गीय तथा किसानों को सीधी मार झोंकी गई है। भाजपा सरकार हर स्तर पर महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब खाली कर रही है, जबकि कांग्रेस संगठन लगातार इन मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद कर रहा है। श्री बैज ने कहा कि आने वाले समय में कोरिया सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी और जनता के विश्वास के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्थापित करेगी। इसके लिए प्रत्येक कांग्रेसजन को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत बनाना होगा तथा हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी।

स्वागत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कोरिया जिले में चल रही मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल-सेक्टर अध्यक्ष व सभी बीएलए साथी जमीनी स्तर पर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री हरीश परसाई, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाब कमरों, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश सिंह, आशीष यादव, कृष्णा राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, जाग्रत कुर्रे, एस एन मोदी, सुमन दुबे, शशि मांझी, संजोती मरकाम, साधना जायसवाल, रानी राजवाड़े, रकीबा बेगम, वसीम अधिवक्ता, वसीम, फ़ारोग, अंकित गुप्ता, प्रदीप राजवाड़े, एवं बडी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सभी बीएलए को सतर्क रहते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बूथ क्षेत्र में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने बीएलए साथियों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours