जनता ने मोदी की गांरंटी पर दिया था प्रचंड जनादेश, हमने किया पूरा-भईयालाल राजवाडे
बैकुंठपुर।
3 दिसंबर दूसरे जनादेश दिवस पर रायपुर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे बैकुंठपुर के लाडले विधायक भईयालाल राजवाडे ने जनादेश दिवस के दूसरे वर्षगांठ पर एक बार फिर से जनता को धन्यवाद व आभार देते हुए कहा कि पिछले दो साल में बीजेपी के किए गए कार्यों और उपलब्धियों के बारे में बताया। श्री राजवाडे ने कहा कि सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भाजपा को आपने प्रचंड जनादेश दिया । वह जीत वास्तव में आपके विश्वास की ही थी उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हम आप सभी के आभारी हैं विगत दो वर्ष में हमारी सरकार ने आपके विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किए हैं हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश व कोरिया के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेंगे।
श्री राजवाडे ने अस्पताल से दिए अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के हित में निर्णय लिया गया। उन 18 लाख गरीब परिवारों के लिए निर्णय लिया गया जिन्होंने अपने पक्के आवास का सपना देखा था। उन युवाओं के लिए निर्णय लिए गए जो रोजगार की तलाश कर रहे थे और जिनका भविष्य कांग्रेस ने सीजी-पीएससी जैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। उन माताओं-बहनों के सशक्तिकरण के लिए निर्णय लिया गया जो पांच वर्षों तक अपेक्षित थी। हमने किसानों को दो वर्ष के बकाया धान बोनस दिया, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में आज धान खरीदी हो रही है, महतारी चंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी चंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की 9 किश्त उनके खातों में हस्तांतरित की, तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा और गरीब परिवारों को आवास मिला। आज इन संकल्पों को पूरा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में रुके विकास कार्यों को नए पंख दिए।

+ There are no comments
Add yours