वाह रे नपा के ठेकेदार! ऐसी सडक़ बनाई कि छः महिने में ही सडक ने छोडा गिटटी-सिमेंट
बैकुंठपुर।
नगर पालिका द्वारा जनता को राहत देने जर्जर सडक़ों का निर्माण तो शुरु किया गया, लेकिन क्वालिटी इतनी घटिया है कि निर्माण के छः महिने में ही सडक़ उखडऩी शुरू हो गई है। ठेकेदार के इस स्तरहीन काम को देख स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बैकुंठपुर नगर पालिका के बाईसागर पारा वार्ड नम्बर 12 में बैंको के आसपास 19 लाख की लागत से लगभग 400 मीटर सडक़ का निर्माण कार्य कराया गया है। उक्त मार्ग की क्वालिटी एकदम निम्र स्तर की बताई जा रही है। ठेकेदार द्वारा कराए गए रहे इस सडक़ निर्माण का स्थानीय लोग इसका विरोध शुरु कर दिया है। यही वजह है कि हल्की सी खुरचने पर भी आसानी से यह उधड़ रही है। दूसरी ओर बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड नम्बर 19 एमएलए नगर में भी इस प्रकार से लगभग 100 मीटर की एक सडक उखड रही है। जिस पर भी रहवासियो ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है।
कराई जायेगी सडक की जॉच
मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने कहा कि मैं मौके पर जाकर देखूगा किसी भी प्रकार की घटिया निर्माण को बर्दास्त नही किया जायेगा। इंजीनियर को भी गुणवत्ता की जांच के लिए निर्देशित किया जायेगा।
जिम्मेदारी तय की जायेगी
बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे ने कहा कि किसी भी प्रकार गुणवत्ताहिन कार्य करने वाले को बख्सा नही जायेगा। उससे पहले मामले की जाच करना जरुरी है एक बार जाच हो जाए फिर जिम्मेदारी तय की जायेगी।
सीएमओ से जॉच के लिए करुगी मांग
वार्ड नम्बर 19 की पार्षद रिमा जायसवाल ने कहा कि मेरे वार्ड में गलत और गुणवत्ताहिन निर्माण को मैं कल ही जाकर देखूंगी। और इसकी जाच के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी से शिकायत भी करुंगी।



+ There are no comments
Add yours