थम नही रही है हेराफेरी…….छिंदिया खरीदी केंद्र से 254 बोरी अवैध धान जब्त

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर ।

जिले में अवैध धान परिवहन और जमाखोरी पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी के बीच आज धान खरीदी केंद्र छिंदिया में बड़ी कार्रवाई की गई। केंद्र में नीरज कुशवाहा द्वारा धान की बोरी फड़ के अंदर लाते हुए पाए जाने पर तत्काल जांच की गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार पटना, सहायक पंजीयक, खाद्य निरीक्षक पटना तथा खाद्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी द्वारा विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान श्री कुशवाहा का कहना है कि जिसमें महत्वपूर्ण खुलासा हुआ कि खरीदी केंद्र के पास स्थित सोनसाय के मकान में कुल 254 बोरी धान रखा गया था।

इनमें से 24 बोरी धान को नीरज कुशवाहा द्वारा केंद्र में खरीदे गए धान के स्टैक में मिलाया गया था। शेष 230 बोरी धान वही मकान में भंडारित पाया गया। जांच दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 254 बोरी धान को जब्त कर सीलबंद कर दिया तथा इसे धान खरीदी केंद्र छिंदिया के खरीदी प्रभारी श्री रवि कुमार साहू की सुपुर्दगी में सौंपा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, फर्जी बिक्री या अवैध संचयन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours