सलबा में भाजपा पदाधिकारियो ने किसानो से लिया धान खरीदी की जानकारी

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

भाजपा पूव्र मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाडे के नेतृत्व में सलबा मंडल अंर्तगत आने वाले धान खरीदी केन्द्र सलबा धान खरीदी केंद्र और लैम्पस कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान के भंडारण, नमी मापन प्रक्रिया, बारदाने की उपलब्धता और टोकन वितरण प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, उन्होने किसानों के बीच पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से उनकी समस्याओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होने धान खरीदी प्रभारी को स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार में कृषक हित और पारदर्शी व्यवस्था उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। गोपाल राजवाडे ने बताया कि धान खरीदी केंद्र सलबा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खरीदी को लेकर किसानों के बीच बातचीत हुआ किसानों में अलग उत्साह है सरकार के प्रति जोकि एक मुस्त राशि खाते में जा रहा है इससे किसान काफी खुश हैं इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल राजवाड़े के अलावा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष काशी प्रसाद साहू, शरद सिंह, महामंत्री राम शंकर सिंह कृष्ण कुमार राजवाड़े और मण्डी प्रबंधक राम यादव व क्षेत्र के किसान भी साथ में उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours