जिले के पहले विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बैकुंठपुर के सलका में…..कार्यक्रम में सलका मण्डल के 20 समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दे किया हिन्दू एकता का सूत्रपात

Estimated read time 1 min read

कार्यक्रम में सलका मण्डल के 20 समाजों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दे किया हिन्दू एकता का सूत्रपात

बैकुंठपुर

रविवार को कोरिया जिले की ग्राम पंचायत सलका में विशाल हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एक मंच पर संगठित करना, सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना और सामाजिक एकता का संदेश देना था। इस अवसर पर मण्डल के 11 गाँवों के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर रामजी राजवाड़े प्रांत संगठन मंत्री सक्षम भारत रहे। जिन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन में सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति एवं पंच परिवर्तन पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल देते हुए समाज को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिथि दुर्गा सिंह सरपंच सलका, वंशधारी चेरवा उपसरपंच सलका, धर्मवती राजवाड़े जनपद सदस्य एवं सहकारी समिति अध्यक्ष सलबा, संतलाल चिकनजूरी पनिका समाज प्रमुख, अशोक विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज प्रमुख, समयलाल राजवाड,़े राजवाड़े समाज प्रमुख, हरिपाल गडेरी गडेरी समाज प्रमुख, श्रवण दुबे, अन्नु बसोर, रामनरेश सारथी, गुलामनी कुर्रे, संतोष सिंह, महेंद्र सिंह आयोजन हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन विश्वकर्मा सचिव अश्विनी सिंह पंकज दुबे, राजादूबे, शिवकुमार सिंह राजपूत, संतलाल राजवाड़े नंदकुमार, रविंद्र सिंह, हरि प्रसाद, जगदीश सिंह नोखेलाल सिंह, नैनसाय, अजय कुर्रे विशेष सहयोग धर्मवती राजवाड़े कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने किया।

सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, एकता एवं राष्ट्रभक्ति का प्रर्दशन

सत्संग मानस मण्डली खुटरापारा, मानस परिवार मेको सलबा,बजरंग मानस मण्डली मण्डल पारा, शंकरसुवन मानस परिवार सारा, जागृति महिला मण्डली आमापारा के दलों ने भजन की प्रस्तुति दी एवं करमदेव करमा दल जलियाडाड, जयजगदंबा करमा दल सारा ने सांस्कृतिक धरोहर करमा नृत्य एवं जयजगदंबा हुआ दल ढोडहीबहरा की टीम ने हुआ की प्रस्तुति दी । 40 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम द्वारा सरगुजा अंचल के पारंपरिक करमा एवं सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न गाँवों की सत्संग मण्डलियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजको ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा, एकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना रहा, जिसमें यह आयोजन पूर्णतः सफल सिद्ध हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours