मसीह समाज ने किया क्रिसमस रैली का आयोजन, दिया एकता और शांति का संदेश

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

मसीही समुदाय ने मंगलवार को बैकुंठपुर में क्रिसमस से पहले उत्साह के साथ क्रिसमस रैली निकाली। यह रैली प्रभु यीशु के जन्म की खुशी मनाने और उनके संदेश को फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। रैली में युवाओं की टोली विशेष रूप से उत्साहित दिखी, जो नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रही थी। लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क भीड़ से पटी हुई थी। यह उत्सव 4.30 घंटे तक चला और देर रात तक जश्न जारी रहा। मंगलवार सुबह भी रामपुर के अनुयायियों ने शहर में एक और मसीही रैली निकाली। रैली में शामिल पादरियों ने शहर के हर चौक-चौराहे पर अमन-चौन की प्रार्थना की और प्रभु यीशु के आगमन का संदेश दिया। रैली में युवक-युवतियों की भागीदारी अधिक रही।

अमन-चौन के लिए निकाली गई रैली

इस रैली का नेतृत्व सयुक्त मसीही सेवा समिति के प्रमुखों ने बताया कि यह रैली शहर की सुख-शांति और अमन-चौन के लिए निकाली गई थी। पूरे शहर के चौक-चौराहों से गुजरे, जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours