जयंती पर विधायक भइयालाल राजवाडे बोले युगपुरुष थे अटल जी

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

जिले भर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के वर्ष के उपलक्ष में 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की तस्वीर पर बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री राजवाडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण में सुशासन की महती भूमिका अदा की है। उन्होंने सदैव यही बताया कि राष्ट्र में लोकतंत्र की सफलता वहां के सुशासन पर निर्भर होती है जनता को सुशासन के माध्यम से सदैव कल्याण करने का संदेश दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के उच्च आदर्शों को जीवन में उतार कर सदैव राष्ट्र के प्रति सेवा भावना से कार्य करने व उसको विकसित बनाने की युवा पीढ़ी को सीख दी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours