कडाके की ठंड से पशुओं को बचाएं किसान-रेवा यादव
बैकुंठपुर।
मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जूट के बोरे पहना सकते हैं जूट का बोरा शरीर को गर्मी देता है ऐसे में जानवरों को जूट का बोरा पहनाकर उन्हें ठंड से बचाया जा सकता है। यह कहना है बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि एवं गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष रेवा यादव ने जिले में पड रही कडाके की ठंड से पशुओ की रक्षा करने हेतु पुशपालको को सलाह देते हुए कहा कि पशुओ रहने वाली जगह पर ठंड में नमी न होने दें नमी होने पर जानवरों पर ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। इससे आपका दुधारू पशु बीमार पड़ सकता है।
गौरतलब हो कि जनवरी शुरू होने वाला है इस बीच क्षेत्र में कडाके की ठंड रही है। अनुमान है कि आने वाले दिनो में रात के समय सर्द हवाएं चलने के साथ तापमान में गिरावट आने लगी है। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। रेवा यादव ने कहा कि ऐसे में ठंड से अपने मवेशियों को बचाने के लिए उनका खास ख्याल रखने की जरूरत है। मवेशी बेजुबान होते हैं वह अपनी तकलीफ किसी के साथ बता नहीं कर सकते। ऐसे में उनकी पीड़ा समझकर उनकी देखभाल करनी जरूरी है। ठंड में पशु कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं और उनकी मौत भी हो जाती है। जिससे पशुपालकों को नुकसान तक उठाना पड़ जाता है और बेहतर होगा कि आग जलाकर पशुओ को गर्म रखे।

+ There are no comments
Add yours