करवट ले रही हिन्दूराष्ट्र की परिकल्पना………बरदिया में सुन्दरकांड व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बरदिया मण्डल में गुरुवार को सुन्दरकांड पाठ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ । इस दौरान आयोजको द्धारा हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, समाजसेवी, युवा एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को और भी पवित्र बना दिया। जबकि सुन्दरकांड पाठ के दौरान भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा ग्रहण और सामूहिक रूप से भक्ति भाव का अनुभव किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिन्दू संस्कृति, परंपरा और समाज में एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। आयोजक मंडल ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। आयोजन के दौरान क्षेत्र के अनेक समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया तथा बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात् सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में स्थानीय युवाओं और समिति के सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर वातावरण भक्ति, अनुशासन और सौहार्द से परिपूर्ण रहा। इस आयोजन मे मुख्य वक्ता विवेक सक्सेना रायपुर, पंडित सुयश देव महोरा वाले व महिला वक्ता सुंदरी राजवाड़े रहे तथा अल्का चौबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के आयोजक हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, बरदिया मण्डल तथा संयोजक की भूमिका योगेंद्र मिश्रा ने निभाई। आयोजन मे ग्राम बरदिया के युवाओं तथा केशरीनंदन परिवार ने मुख्य भूमिका निभाई। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours