अधीक्षण यंत्री राजेश लकडा ने प्रतियेगिता में अव्वल आने छात्रो को किया सम्मानित

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय अधीक्षण यंत्री (वृत्त) बैकुंठपुर द्धारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बैकुंठपुर (वृत्त) की ओर से शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में मनाया गया। इस रजत महोत्सव में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, सहायक संचालक जितेन्द्र गुप्ता एवं छ. स्टेट पा.डि.कं.लि. वृत्त बैकुंठपुर के अधीक्षण यंत्री राजेश लकड़ा, कार्यपालन यंत्री बैकुंठपुर आर.पी. मिश्रा, सहायक यंत्री परियोजना प्रदीप पैकरा, कनिष्ठ यंत्री बैकुंठपुर केशव चन्द्रा कनिष्ठ यंत्री ग्रामीण चंद्रशेखर साहू एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी तथा कन्या विद्यालय के उपप्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम में हमारे जीवन में विद्युत ऊर्जा का महत्व, सौर ऊर्जा का विद्युत ऊर्जा के रूप में उपयोग, अक्षय ऊर्जा स्रोत, बिजली की उपयोगिता एवं ऊर्जा सरंक्षण, अक्षय ऊर्जा ही भारत का भविष्य है एवं बिजली बचाओ भविष्य बचाओ विषर्याे पर छात्राओं के लिए भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला एंव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पचासी से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर प्रथम-स्नेहा खलखो, द्वितीय श्वेता सिंह, तृतीय-गौरी सिंह, हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम- वाची लंगोटे, द्वितीय-रेखा यादव, तृतीय-प्रीति सिंह, चित्रकला प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर पर प्रथम-आयुस्ता एक्का, द्वितीय-मनीषा खलखो, तृतीय-साधना मिंज हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रथम राधिका, द्वितीय-प्रिया, तृतीय-सुषमा राजवाड़े, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम-निमा राजवाड़े, द्वितीय- प्रीति, तृतीय-उमा एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मोना पैकरा, द्वितीय-रूबी साहू एवं तृतीय-आंसू बंजारे रहीं।

उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय एवं सहायक संचालक जितेन्द्र गुप्ता द्वय द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उन्होनें स्वयं लिया है एवं सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए। विद्युत कंपनी की ओर से अधीक्षण यंत्री राजेश लकड़ा एवं कार्यपालन यंत्री आर. पी. मिश्रा द्वारा अपने उद्बोधन में बिजली के महत्व उसकी उपयोगिता एवं बिजली बचाने हेतु बच्चों की सहभागिता देने आव्हान किया गया। कनिष्ठ यंत्री केशव चंद्रा द्वारा पारंपरिक ऊर्जा सरंक्षण हेतु विभाग द्वारा अक्षय ऊर्जा स्रोत के रूप में सूर्य ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में उपयोग करने हेतु जोर दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डी. मंडल एवं विपिन मिश्रा द्वारा किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours