विकसित भारत जी राम जी से गरीबों, मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार होगा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

भारतीय जनता पार्टी मंडल बचरापोंडी के बचराबांध मे विकसित भारत जी राम जी के संबंध मे मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक भइयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, विकसित भारत जी राम जी के प्रदेश सह संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, चुन्नी पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, वरिष्ठ नेता अवधबिहारी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार, मंडल महामंत्री सुरेश सिरदार, महिला मोर्चा अध्यक्ष आभा चौहान उपस्थित रहें।

कार्यक्रम मे विधायक भइयालाल राजवाड़े ने संबोधित करते कहा कि, मोदी सरकार का लक्ष्य विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास मे मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा इससे पहले कांग्रेस की सरकार ने मनरेगा में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं था, साथ ही तालाब गहरीकरण, मट्टी मुरुम सहित अनेक कार्य मे व्यापक भ्रष्टाचार हुआ करता था।

भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने विकसित भारत जी राम जी बिल के राज्य स्तर पर क्रियान्वयन की रूपरेखा स्पष्ट होगी। यह योजना न केवल रोजगार बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति प्रदान करेगी। भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश विकसित भारत के सपने में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे हर गांव समृद्ध और हर हाथ को काम मिलेगा। यह कदम ग्रामीण जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा।

विकसित भारत जी राम जी के प्रदेश सह संयोजक कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा अब ग्रामीण भारत बदल गया है, गाँवो मे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है, आजीविका में विविधता आई है। उन्होंने कहा कि, अब जी राम जी योजना में रियल टाइम डेटा अपलोड होगा, मोबाइल से मॉनिटरिंग होगी, एआई द्वारा फ्रॉड का डिटेक्शन होगा और सही लाभार्थियों को काम मिलेगा । गरीबों,मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार होगा।

जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा मोदी सरकार किसान और मजदूर दोनों के हित को ध्यान में रखकर विकसित भारत जी राम जी योजना को बनाया गया है। जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू ने कहा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन बिल केन्द्र सरकार की एक क्रांतिकारी पहल है, इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजबूत रोजगार गारंटी प्रदान करना है, इसे विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़कर और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष किशोर सिरदार ने स्वागत उद्बोधन किया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने विकसित भारत जी राम जी के संबंध मे संबोधित किया। मंच संचालन सोशल मीडिया प्रभारी जगनारायण साहू ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भईयालाल साहू, विमला सिंह, श्यामनारायण जायसवाल, राज कुमार यादव, रामप्रताप साहू, लक्ष्मी यादव, बृजलाल कुसरो, सुमेर सिंह, भगमनिया कुर्रे, हमेंद्र राजवाड़े, फूलचंद चक्रधारी, हिरावन साहू, प्रवीण साहू, राजेन्द्र सिरदार, कैलास कुर्रे एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मन की भावनाओं को दर्षाते हुए बुद्धु सा मन डांस प्रस्तुति में लक्ष्य, आरिष अहमद, अर्जुन कुमार सिंह, सात्विक तिवारी, विवान साहू, रेयांष साहू, आर्यन राजवाड़े, अर्पित यादव, आर्यन साहू, आद्विक अर्थव, अयांष सोनी, गायत्री, अनुश्री दलाइ, भव्या चखियार, रसिका कुमारी, सरन्या तिग्गा, रियांषी साहू, अराध्या राजवाड़े, आद्या टेकाम, श्रेया, मान्या राजवाड़े, त्रिषिका खूंटिया एवं आद्विका जायसवाल का प्रदर्षन षानदार रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours