चलती हवाओ से फिर लौटी ठंड, बढी ढिढुरन….खांसी के केस कम हुए, पर वायरल का प्रकोप जारी-डॉ. योगेन्द्र चौहान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में विगत दो दिनो से दिन भर चलती हवाओ से ठंड लौटने से पुरे क्षेत्र में एक बार फिर ढिढुरन सुबह-शाम बढ गई है। हांलाकि मौसम साफ होने से दोपहर मेे तेज धूप का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल मौसम का मिजाज शांत और शुष्क बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश या किसी भी तरह की मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर में तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में अगले सात दिनों तक किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि फरवरी के मध्य तक प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी। रात का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल लोगों को सुबह और देर रात हल्की ठंड से राहत पाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बैकुंठपुर में आने वाले एम दो दिनो में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 08 से 09 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कोरिया जिला पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। पूरे क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हल्की ठंड की वापसी हुई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में तो कड़ाके की ठंड लौट आई है। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12 से गिरकर 08 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।

पुरे क्षेत्र में वायरल फीवर का पैटर्न बदल गया है। इस कारण लोगों को लंबे समय तक बीमार कर रहा है। बैकुंठपुर जिला अस्पताल में पदस्त नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र चौहान का कहना है कि गले में दर्द के साथ वायरल फीवर की शुरूआत हो रही है। सर्दी व बुखार तो ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन खांसी आसानी से नहीं जा रही है। कई लोगों की खांसी 15 से 20 दिनों में भी नहीं जा रही है। दिन व रात के तापमान में दोगुना अंतर है। इस कारण भी लोग अब बीमार होने लगे हैं। इन दिनों सांस में तकलीफ व एलर्जी के मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है। जब ठंड ज्यादा थी तो काफी संख्या में मरीज आ रहे थे। अब मरीजों को राहत है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours