रजत जयंती पर बचरापोडी में भव्य बिजली उत्सव का आयोजन

Estimated read time 1 min read

रजत जयंती पर बचरापोडी में भव्य बिजली उत्सव का आयोजन

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा कोरिया में भव्य बिजली उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 03 फरवरी को जिले के बचरापोडी में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामिण क्षेत्र की जनता तक बिजली विभाग की सेवाएं पहुंचाना और जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना। मुख्य आकर्षणों में प्रदर्शनी, हेल्प डेस्क, डिजिटल जागरूकता, और हितग्राही सम्मान शामिल रहा। प्रदर्शनी में बीपीएल कनेक्शन, कृषक जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, मोर बिजली एप और ऑनलाइन उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता राजेश लकड़ा, बैकुंठपुर सर्किल के कनिष्ठ अभियंता केशव चंद्रा, अनिल वष्टकार जेई, चंद्रशेखर साहू जेई अन्य कर्मचारियों में तीरथ भगत, सुनील भगत, आनंद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद है वहीं पर जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत सदस्य स्नेह लता, जयप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश्वर, नंदेश्वरी मौजूद रहे।

प्रमुख आकर्षण और सुविधाएं

प्रदर्शनी, योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी।
हेल्प डेस्क मौके पर ही पीएम सूर्य घर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन और सहायता।
डिजिटल जागरूकता ऊर्जा विकास पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन।

हितग्राही सम्मान

पीएम सूर्यघर योजना, बीपीएल कनेक्शनधारी, महिला उपभोक्ता, कृषि पंप और जन-मन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरण। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिक्षण अभियंता राजेश लकडा ने सभी नागरिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में भाग लेकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours