नवनिर्मित शिव मंदिर से निकली कलश यात्रा, महाशिवरात्री पर प्राण प्रतिष्ठा कल
बैकुंठपुर

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के वार्ड क्रमाक 01 हररापारा में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में स्थापना की गयी। इस दौरान हर-हर महादेव और बोलबम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आयोजन समिति के सदस्य आशिष डबरे ने बताया कि मंदिर निर्माण सभी के सहयोग से पूरा हुआ। उन्होने बताया कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि को मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के साथ अभिषेक किया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours