हमारी सरकार ने प्रदेश की महिलाओ को सक्षम और सशक्त किया-भइयालाल राजवाडे

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिन्हें सरकार अपनी उपलब्धियों के रूप में उजागर कर रही है। बैकुंठपुर में 17 को होने जा रही सरगुजा विकास प्राधिकरण की सालाना बैठक से पहले बैकुंठपुर विधायक भइयालाल राजवाडे ने भजपा सरकार की महिलाओ के लिए प्रमुख पहल और उपलब्धियाँ को बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह (सालाना 12,000 रुपये) की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। मार्च 2024 में शुरू की गई इस योजना से लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके तहत 64 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता राशि मिली।

उन्होने कहा कि आत्मनिर्भरता और सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को मजबूत करना और स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करना है। कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति और कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों को अनिवार्य किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से इन योजनाओं को घर-घर पहुँचाने और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है।

रेडी टू ईट से मजबूत होंगी महिलाए

श्री राजवाडे ने कहा कि यह संभव हो सका है शासन-प्रशासन के सहयोग से। मशीनों की खरीदी के लिए उद्योग विभाग आर्थिक तौर पर सहयोग करने के लिए तैयार हो गया है। कोरिया जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट बनाने का कार्य प्रदेश सरकार ने महिला स्व सहायता समूहों को सौंपी है। इसके लिए विकासखंडों में रेडी टू ईट की आपूर्ति के लिए अलग-अलग समूह चिन्हित किए गए हैं। शासन समूहों को सहयोग कर रहा है। इसके तहत उद्योग विभाग महिला समूहों को स्वचलित मशीनें खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनियों से कर्ज उपलब्ध करा रहा है। हर समूह को 50-50 लाख रुपए कर्ज वित्तीय संस्थानों से दिलवाई जा रही है ताकि ये समूह मशीनों को लगाकर रेडी टू ईट बनाने का कार्य प्रारंभ कर सके।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours